फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Sat, 03 Feb 2024 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: सागर के गढ़ाकोटा में स्कूटी से मंदिर जा रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति दुकान बंद करने के बाद रात 9 बजे घर से मंदिर के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे, इसी दौरान ये हादसा सामने आया है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी संजय बारमोदी, पत्नी संजना बारमोदी के साथ स्कूटी पर सवार होकर पटेरियाजी जैन मंदिर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां डंपर को जब्त कर लिया है, वहीं चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे विधायक
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। गोपाल भार्गव ने पटेरिया जैन मंदिर के पास सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि इस प्रकार की घटना की पुर्नवृत्ति ना हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें