फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता ने खेत में दफनाया शव; कब्र से निकालकर कराया गया पोस्टमार्टम

Sun, 10 May 2026 01:11 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के झीकनी गांव में तीन साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। पिता प्रदीप प्रजापति रातभर बच्ची का शव गोद में लेकर गांव और ससुराल में घूमता रहा, फिर बिना पुलिस को सूचना दिए खेत की मेड़ पर दफना दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के झीकनी गांव में तीन साल की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में बच्ची के पिता की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


रातभर शव को गोद में लेकर घूमता रहा पिता

मिली जानकारी के अनुसार झीकनी गांव के पास खेत में रहने वाला प्रदीप प्रजापति शुक्रवार रात अपनी मृत बच्ची के शव को गोद में लेकर गांव और ससुराल के बीच घूमता रहा। वह रातभर परिजनों और परिचितों को बच्ची की मौत की जानकारी देता रहा। इसके बाद शनिवार सुबह उसने बिना पुलिस को सूचना दिए घर के पास खेत की मेड़ पर बच्ची को दफना दिया।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद बांदरी पुलिस सक्रिय हुई। शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पिता की निशानदेही पर मिट्टी खोदकर बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- Ujjain News: महाकाल की नगरी में अग्नि तप, 44 डिग्री की तपिश में भी नहीं डिगी बाबा भरत दास की आस्था
विज्ञापन


पारिवारिक परिस्थितियों ने बढ़ाया शक

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रदीप की पत्नी करीब ढाई साल पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके अलावा प्रदीप के एक आठ महीने के बच्चे की पहले भी मौत हो चुकी है। ऐसे में लगातार बच्चों की मौत और बिना सूचना दिए शव दफनाने की घटना ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पिता से पूछताछ जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें