फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल, NH 44 पर ट्रक और कंटेनर में हुई सीधी भिडंत

Thu, 19 Sep 2024 03:05 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बल ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।
 
विज्ञापन
आमने सामने से हुई ट्रक और कंटेनर की टक्कर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को कंटेनर और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें देवरी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम चीमाढाना के पास हाईवे की एक पट्टी पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण दूसरी पट्टी से वाहन अप-डाउन कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक अन्य ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के नाम नसीम (35 वर्ष) और फरमान खान (18 वर्ष), निवासी हरियाणा बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बल ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

 

exident

 

exident

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें