फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सागर में युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल, पीड़ित और आरोपियों की नहीं हो सकी पहचान

Sun, 09 Jul 2023 02:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

 सागर जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चार लोग मिलकर एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो किस जगह का है और आरोपी व पीड़ित कौन हैं फिलहाल ये पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में सोशल मीडिया में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को निर्वस्त्र करके कुछ युवक बेरहमी से पीट रहे हैं हालांकि यह वीडियो कहां का है और मारने वाले कौन हैं,पीड़ित कौन है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार वीडियो कुछ समय पुराना और मोतीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अभी इसमें आरोपियों और पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस में भी अभी इस मामले की शिकायत नहीं की गई है, लेकिन वीडियो में एक युवक को चार लोग बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक की चार युवक बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे, हालांकि इस मामले में कोई भी पीड़ित अभी भी थाने में शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा है ,इस वीडियो के संबंध में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है विभिन्न मीडिया संस्थानों में एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह कितना पुराना है इसका पता नहीं है, यह वीडियो किसी व्यवसायिक प्रतिष्ठान का होना बताया जा रहा है, जो मोती नगर क्षेत्र में है, मोती नगर थाना में मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की पतासाजी करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें