सागर जिले में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक शनिवार शाम खेत गया था, जहां वह खेत में लगी मोटर चालू करने के लिए गया। मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार देवरी ब्लॉक के ग्राम गुगवारा में रहने वाला राज सिंह आदिवासी (18) मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आ गया। हादसा देख परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल राज को देवरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची देवरी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में देवरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।