फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: आईटीआई के छात्र ने तैयार की स्मार्ट "पवन छतरी", कई जरूरतों का रखती है ध्यान, जानिए इसकी खासियत

Mon, 15 May 2023 05:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के सिद्ध गुवां में रहने वाले छात्र के देसी जुगाड़ से तैयार "पवन छतरी" बारिश, गर्मी से बचाने के साथ-साथ मोबाईल फोन को भी चार्ज करती है। रात को रास्ता दिखाने के साथ-साथ गाने सुनाने में भी है सक्षम। 
विज्ञापन
आईटीआई के छात्र मुकेश कुमार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीआई के छात्र ने देसी जुगाड़ से ऐसा इनोवेशन किया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। देसी जुगाड़ से छात्र ने "पवन छतरी" तैयार की है। इस छतरी की खासियत यह है कि यह गर्मी में आपको ठंडक का अहसास कराएगी। साथ ही राह चलते हुए आपका मनोरंजन, मोबाइल चार्जिंग और अंधेरे में रास्ता भी दिखाएगी। 

विज्ञापन


सागर जिले के सिद्ध गुवां में रहने वाले आईटीआई के छात्र मुकेश कुमार ने देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करके "पवन छतरी" को तैयार किया है। छतरी में ड्रोन कैमरे में इस्तेमाल होने वाली चार मोटर और पंखी लगाई हैं, जो आपके एक इशारे पर ही काम करना शुरू करेंगी। छतरी में सोलर पैनल का यूज़ किया गया है, जो दिन भर सूर्य की रोशनी से बैटरी को चार्ज करेगा। इनका बैकअप 6 घंटे रहेगा। मुकेश ने सिर्फ 15 दिन में "पवन छतरी" को तैयार किया है। मुकेश के इनोवेशन से तैयार हुई छतरी न सिर्फ आपको गर्मी से राहत देगी, बल्कि आपका मनोरंजन भी करेगी। छतरी में एफएम भी छात्र ने फिट किया है, ताकि आप कहीं जाते समय गाने सुनकर अपना मनोरंजन भी कर सकेंगे। रात अंधेरे में छतरी टॉर्च का काम करेगी। साथ ही  छतरी में चार्जिंग प्वाइंट भी लगाया गया है, जिसमें आप अपने मोबाइल को भी कही भी चार्ज कर सकते हैं। देशी जुगाड़ से तैयार छतरी को मुकेश ने मात्र 2000 रुपये की लागत से तैयार किया है।

देशी छातरी को तैयार करने का आइडिया फुटपाथ पर बैठे लोगों को देखकर आया
आईटीआई के छात्र मुकेश का कहना है कि देशी छातरी को तैयार करने का आइडिया फुटपाथ पर बैठे लोगों को देखकर आया। अक्सर बाजार आते-जाते समय फुटपाथ पर धूप में बैठे सामान बेचने वाले लोगों को देखा करते थे। तभी सोचा कि कुछ ऐसी चीज तैयार की जाए, जिससे इन सभी को कम पैसों में देसी जुगाड़ से राहत मिल सके। महज दो हज़ार रुपये की लागत से देशी जुगाड़ से पवन छतरी को तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें