फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: आठ हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन नामांतरण करने के एवज में मांगी थी घूस

Fri, 23 Jun 2023 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के राहतगढ़ तहसील के हल्का नंबर 40 के लोहर्र गांव में पदस्थ पटवारी अनुराग ताम्रकार ने जमीन नामांतरण करने के एवज में 8000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Bribe - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में लोकायुक्त टीम ने पटवारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन नामांतरण करने के एवज में घूस मांग रहा था। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सागर जिले के राहतगढ़ तहसील के हल्का नंबर 40 के लोहर्र गांव में पदस्थ पटवारी अनुराग ताम्रकार ने जमीन नामांतरण करने के एवज में 8000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आवेदक ग्राम लोहर्र राहतगढ़ के रहने वाले संजय कुर्मी ने लोकायुक्त कार्यालय में जाकर शिकायत की थी कि उन्होंने अपनी मां के नाम पर जमीन का  नामांतरण करने के लिए आवेदन किया है। जमीन का नामांतरण करने के एवज में पटवारी अनुराग ताम्रकार 8000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। आवेदक संजय कुर्मी की शिकायत की लोकायुक्त ने जांच की। जांच सही पाए जाने पर आवेदक को रुपये लेकर पटवारी के पास भेजा गया। सागर स्थित पम्मा साहू कॉम्प्लेक्स के सामने आवेदक संजय कुर्मी से पटवारी ने जैसे ही रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें