फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: साइलो केंद्र पर मजदूर के साथ हादसा, कीटनाशक दवा छिड़कते समय चक्कर आने के बाद मौत

Thu, 29 Jun 2023 09:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर साइलो केंद्र पर कीटनाशक दवा छिड़क रहा था। इसी दौरान उसे चक्कर आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में गौरझामर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटना खुर्द में साइलो केंद्र पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते हुए एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गौरझामर साइलो केंद्र पर गेहूं खरीदी का रखा हुआ है, जो गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए साइलो के आजू-बाजू दवाई डाली जा रही थी।

विज्ञापन


कीटनाशक डालते समय बलराम पिता श्याम लोधी उम्र 45 साल निवासी पटना खुर्द   चक्कर खाकर गिर पड़ा। वहां मौजूद मजदूरों ने बलराम लोधी को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि साइलो केंद्र पर लगभग 15 मजदूर काम करते हैं। इस घटना को देखते हुए परिजन और गांव के सभी लोग पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों के बताए अनुसार मर्ग कायम कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें