नौरादेही अभ्यारण में दो टाइगर के बीच टेरेटरी संघर्ष हुआ था, जिसमें टाइगर एन-2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। संघर्ष में एन-2 घायल हुआ था, जिसका पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था। इलाज के बाद एन-2 के स्वास्थ्य में सुधार आया था, लेकिन शनिवार सुबह वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने एन-2 को देखा, जो कि मृत पाया गया।
बाघ के मृत होने की सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और टाइगर एन-2 के पोस्टमॉर्टम के लिए टीम को पन्ना से बुलाया गया। डॉक्टर की पैनल के द्वारा टाइगर का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
नौरादेही एसडीओ सेवाराम मलिक ने बताया, कुछ दिन पहले टाइगर एन-2 और एन-3 में टेरिटरी फाइटिंग हुई थी, जिसमें तीन दिन से टाइगर एन-2 का इलाज किया जा रहा था। शनिवार सुबह पेट्रोलिंग में यह मृत पाया गया है। टीम के द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया।
नौरादेही में बाघ एन-2 और एन-3 से बीच घमासान लड़ाई हुई थी...
प्रदेश के सबसे बड़े नौरादेही अभयारण्य में टेरिटरी को लेकर बाघों के बीच पहली बार पांच साल में संघर्ष देखने को मिला था। नौरादेही में बाघ एन-2 और एन-3 से बीच घमासान लड़ाई हुई थी। लड़ाई में एन-2 बाघ किशन जख्मी हुआ हुआ है। साल 2018 में शिफ्टिंग के बाद यह पहला मौका था, जब नौरादेही अभयारण्य में टेरिटरी को लेकर बाघों के बीच लड़ाई हुई थी।