फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: एक साल से 'किसान सम्मान निधि' पाने के लिए भटक रहा किसान, पटवारी ने मृत बताया

Fri, 30 Jun 2023 03:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में पटवारी ने एक किसान को मृत बता दिया है। किसान बीते एक साल से किसान सम्मान निधि पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
विज्ञापन
किसान राजू पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के रहली में एक किसान को सरकारी तंत्र ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में अब किसान अपने आप को जीवित बताने के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला रहली के खेजरा बरखेरा गांव का है। यहां किसान को साल 2019 में सरकार से किसान सम्मान निधि स्वीकृत हुई और तीन साल तक मिली भी। अचानक साल 2022 में किसान सम्मान निधि यह बताते हुए बंद कर दी गई कि उसकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


किसान बीते एक साल से अब अपने आपको जीवित बताने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। खेजरा बरखेरा के रजवास मौजे में किसान राजू पटेल पिता गोपी पटेल की करीब एक एकड़ जमीन है। शासन की तरफ से राजू को एक साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये मिला करते थे। साल 2019 से 2021 में राजू पटेल के खाते में किसान सम्मान निधि तो आई, पर साल 2022 में आना बंद हो गई।

किसान राजू पटेल ने बताया कि मेरी सम्मान निधि के पैसे लॉकडाउन से नहीं आ रहे हैं। मैंने सब कार्रवाई की है, जिसने जैसा बोला। पटवारी से कहा मैंने, उन्होंने कहा आप मृत घोषित हो। मैंने कहा मैं स्वयं खड़ा हूं साहब। मैंने पूछा बताइए सर कोई उपाय, तो बोलने लगे समय लगेगा इसमें। मैं गरीब आदमी मैंने बहुत हाथ पांव चलाए। मेरी 10 किस्तें आई उसके बाद नहीं आई। इस संबंध में जब अधिकारियों से जानकारी चाही तो उन्होंने गलती तो स्वीकारी, परंतु कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। फिलहाल किसान अभी भी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें