फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: खेत में लावारिस बैग के अंदर मिला नवजात बच्ची का शव, डिलीवरी के तुरंत के बाद फेंकने की आशंका

Sun, 01 Nov 2026 02:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के टेहरा-टेहरी गांव में खेत में पड़े लावारिस बैग से नवजात बच्ची का शव मिला। खेत मालिक ने ग्रामीणों की मदद से बैग खोला और पुलिस को सूचना दी। गर्भनाल लगी होने से डिलीवरी के तुरंत बाद शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहतगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम टेहरा-टेहरी के पास खेत में एक कपड़े के बैग में नवजात बच्ची का शव मिला है। रविवार को खेत मालिक ने संदिग्ध बैग देखा और ग्रामीणों की मदद से उसे खोला तो अंदर नवजात का शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची राहतगढ़ थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नवाचार: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित, सेहत का रिकॉर्ड अब डिजिटल

लकड़ी से खोला गया बैग
जानकारी के अनुसार ग्राम टेहरा-टेहरी में रामझरिया मंदिर के पास शंकर शर्मा का खेत है। रविवार को शंकर शर्मा जब अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें वहां एक लावारिस बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और लकड़ी की मदद से बैग को खोला। बैग के अंदर नवजात बच्ची का शव देखकर वे सभी दंग रह गए। इसके बाद खेत मालिक ने तुरंत कोटवार को घटना की सूचना दी। कोटवार ने मौके पर पहुंचकर राहतगढ़ पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही राहतगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी के बाद शव फेंकने की आशंका
प्राथमिक जांच के दौरान नवजात बच्ची के शव की पहचान हुई है। बच्ची के शरीर पर गर्भनाल लगी हुई थी। शरीर पर गर्भनाल लगी होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि डिलीवरी के बाद ही नवजात के शव को बैग में रखकर खेत में फेंका गया है। राहतगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा नवजात बच्ची का शव खेत में फेंकने वाले अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें