फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: तपती धूप में जमीन पर लेटकर जनसुनवाई में पहुंचा किसान, पानी की समस्या हल करने की मांग

Wed, 20 Apr 2022 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पानी की समस्या बार-बार बताने पर भी हल नहीं होने पर अब किसान ने अनोखा तरीका अपनाया। वह तपती धूप में लेटकर जनसुनवाई में पहुंचा। उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
धूप में जमीन पर लेटकर जनसुनवाई में पहुंचा राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का जिला संयोजक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की बीना तहसील कार्यालय में मंगलवार को तेज धूप में फरियादी जमीन पर लेटकर जनसुनवाई में पहुंचा और अधिकारियों से समस्याएं हल कराने की मांग की है। इस तरह का अनोखा विरोध देखकर कार्यालय में मौजूद अधिकारी भी दंग रह गए थे। 15 दिने पहले भी आवेदन दिया था, पर निराकरण नहीं होने पर ये तरीका अपनाया है।
विज्ञापन

 
बता दें कि राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला संयोजक सीताराम ठाकुर ने 5 अप्रैल को जनसुनवाई में आवेदन देकर ग्राम सेमरखेड़ी में पानी की समस्या को हल करने की मांग की थी। साथ ही जनपद पंचायत में बनाए कंट्रोल रूम पर भी सूचना दी थी, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। जिसके विरोध में वह मंगलवार को तेज धूप में तहसील परिसर में लेटकर अधिकारियों तक पहुंचे और उन्हें नारियल भेंट किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें