फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम करते समय फटा सिलेंडर, चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Wed, 17 May 2023 10:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में वेल्डिंग करते समय सिलेंडर फट गया। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
सागर जिले में सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के बीना में कार के वर्कशॉप में वेल्डिंग करते समय सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। हादसे में चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल बीना लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बीना में खुरई रोड पर स्थित कार की वर्कशॉप में हुआ। वर्कशॉप में कर्मचारी गैस वेल्डिंग का काम कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने गैस चालू करने के लिए उसे लाइटर से जलाने की कोशिश की तो कार्बाइड सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। पास में खड़े सुलभ सोनी का बांया पैर और नरेश अहिरवार का दाहिना पैर बुरी तरीके से जख्मी हो गया। इनके अलावा वहां मौजूद शकील व राजेंद्र को भी चोटें आई हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। अन्य कर्मचारी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल बीना लाए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें