सागर में मगरमच्छ का बच्चा घर में घुस आया।
- फोटो : अमर उजाला
सागर में हो रही लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है। तालाब में आए बारिश के पानी से आसपास जलभराव हो गया। इससे जीव-जंतु बाहर निकलने लगे है। सागर के बीना ब्लॉक के हिंनोद गांव के एक घर में चार फीट लंबा मगर का बच्चा घुस आया। उसे देखते ही परिवार के सदस्य घर के बाहर भाग निकले। ग्रामीणों ने इस मगर के बच्चे की सूचना वन विभाग को दी, लेकिन जब कोई नहीं आया तो ग्रामीणों ने ही उसे पकड़कर तालाब में छोड़ दिया।
मगर के बच्चे के घर में घुसने की जानकारी ग्रामीणों को लगते ही उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। ऐसे में मगर का बच्चा भी यहां-वहां भागने लगा। तब ग्रामीण युवा ने उसे कपड़ा डालकर पकड़ा और प्लास्टिक की बोरी से बांध दिया। फिर उसे पकड़कर तालाब में छोड़ दिया। मगर के बच्चे को तालाब में छोड़ने के बाद ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।