फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े बोल: लाउडस्पीकर विवाद पर ऋतंभरा ने कहा- खुदा बहरे हैं, भगवान तो चींटी के घुंघरू की आवाज भी सुनते हैं 

Fri, 29 Apr 2022 06:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंची साध्वी ऋतंभरा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के खुदा बहरे हैं, जिन्हें अपनी बात सुनाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना पड़ता है। 
 
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में छिड़े लाउडस्पीकर विवाद में अब साध्वी ऋतंभरा भी कूद गई हैं। साध्वी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसा कुछ कह दिया कि उस पर विवाद हो सकता है। उन्होंने कह दिया कि मुसलमानों के खुदा बहरे हैं। इसी वजह से उन्हें चिल्ला-चिल्लाकर अपनी बात सुनानी पड़ती है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में इस समय धर्मस्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हुआ है। रोज नए-नए बयान सामने आ रहे हैं। नया बयान साध्वी ऋतंभरा का आया है। उन्होंने मंदसौर में कहा कि "हर वह चीज जो प्रकृति के विरुद्ध है, उस पर संवैधानिक रूप से कदम उठाया जाना चाहिए। ध्वनि भी एक तरह का प्रदूषण है। ईश्वर की आराधना व्यक्तिगत विषय है। हमने तो सुना था कि मुसलमानों के खुदा बहरे हैं, जिन्हें अपनी बात सुनाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाकर बताना पड़ता है। हमारे यहां तो कहा जाता है कि चींटी के पग नूपुर बाजे, सो भी साहिब सुनता है। प्रार्थना के लिए शब्दों की भी जरूरत नहीं होती, वह तो आंतरिक भावनाओं को सुनते हैं।'
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें