फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर: नगर निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री डेढ़ लाख लेते गिरफ्तार, ठेके का पैसा पास कराने के बदले मांगी थी रिश्वत

Fri, 29 Apr 2022 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर में नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को रिश्वत लेते इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम ने 50 हजार नकद और एक लाख का चेक लेते समय उसे दबोचा है। उसने ठेकेदार से पैसा पास कराने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुरहानपुर में नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम ने 50 हजार नकद और एक लाख का चेक लेते समय उसे दबोचा है। उसने ठेकेदार से पैसा पास कराने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सांई इंटरप्राइजेस रतलाम के प्रोप्राइटर सार्थक सोमानी ने इंदौर लोकायुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर नगर निगम के इंजीनियर और प्रभारी कार्यपालन यंत्री सगीर अहमद फाइल दबाकर बैठे हैं, पैसा पास कराने के लिए डेढ़ लाख की रिश्वत मांग रहे हैं। सोमानी ने बताया कि नगर पालिक निगम बुरहानपुर से 21 लाख में वॉल पेटिंग का ठेका मिला था जिसके तहत शहर में जगह-जगह दीवारों पर पेंटिंग की गई है। काम 28 फरवरी 2022 को ही पूरा हो गया था, लेकिन सगीर अहमद फाइल निगमायुक्त तक भी नहीं भेज रहा था। इसके ऐवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई।

लोकायुक्त ने जांच में शिकायत सही पाई। इसके बाद योजना बनाकर सार्थक सोमानी को सगीर अहमद के पास भेजा गया। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे लोकायुक्त की टीम ने इंजीनियर सगीर अहमद को 50 हजार नगदी और एक लाख रुपए के चेक के साथ नगर निगम कार्यालय से ही गिरफ्तार किया। टीम में लोकायुक्त डीएसपी डीएस बघेल सहित अन्य शामिल थे। बताया जा रहा है निगमायुक्त के कहने के बावजूद इंजीनियर सगीर अहमद फाइल दबाकर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें