फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद विदाई: एक ही घर से उठी ननद की डोली, दूसरे दरवाजे से भाभी की अर्थी

Sat, 08 May 2021 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पिछले दिनों दिल दहला देने वाली घटना सामने आई । एक ही घर से ननद की डोली को विदा किया जा रहा था, वहीं दूसरे दरवाजे से उसकी भाभी की अर्थी उठाई जा रही थी। 
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वह वक्त कितना दुखद रहा होगा जब एक परिवार से लड़की की विदाई हो रही हो और उसी घर के दूसरे दरवाजे से उसकी भाभी की अर्थी उठ रही हो। सोचने पर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन यह सच है। ग्वालियर में पिछले दिनों एक घर से ननद की विदाई हो रही थी और उसी की भाभी की अर्थी भी निकल रही थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोमवार को ननद की शादी में भाभी व्यस्त थीं, इसी दौरान भाभी करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शादी मातम में बदल गई। 
विज्ञापन


ननद की शादी के दिन करंट की चपेट में आई भाभी
बीते दिनों जिले के माधवगंज थाना इलाके में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी अजय पाल की बहन की शादी थी। कोरोना के चलते अजय ने शादी घर से करने का फैसला किया। शादी के दिन अजय की पत्नी रेणी काफी व्यस्त थी। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद वह अपने दूसरे घर जा रही थी। रास्ते में बिजली का तार पोल पर लटक रहा था। रेणू को पता नहीं कि इसमें करंट दौड़ रहा है, रेणू ने जैसे ही खंभे को पकड़ा कि वह करंट की चपेट में आ गई। आनन फानन में रेणू को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें