फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता हुई शर्मसार! छिंदवाड़ा में शव को स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए मांगे 400, मजबूर पिता ने दिये पैसे, फिर…

Tue, 21 May 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: छिंदवाड़ा अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक ताजा मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर 17 वर्षीय किशोरी की जहर के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके शव को स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए जिला अस्पताल में पदस्थ महिला वार्ड कर्मचारी ने मृतका के पिता से 400 की डिमांड कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में शव को स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए 400 मांगे गए। जिसके बाद पिता ने मजबूरी में महिला वार्ड कर्मचारी को 100 रुपये दिए, तब वह स्ट्रेचर पर शव ले जाने के लिए तैयार हुई। पूरा मामला कुछ इस तरह का है कि चौरई के करलई निवासी आशाडू सरेआम की बेटी द्रौपदी सरेआम ने अज्ञात कारण से अपने घर में रखा सफाया जहर पी लिया था।

विज्ञापन


परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां पर उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद अस्पताल की यूडीएस वार्ड कर्मचारी ममता ने स्टेचर पर ले जाने के लिए 400 रुपए की मांग की। परिजन ने 100 रुपए देकर शव को मोर्चरी तक पहुंचाया। मामला सामने आने के बाद संबंधित महिला कर्मचारी का कहना है कि उसने कोई पैसे की डिमांड नहीं की और ना ही पैसे लिए हैं। वहीं इस सारे मामले को लेकर डॉक्टर टांडेकर का कहना है कि यह शिकायत सामने आई है, जिसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें