राजगढ़ जिले के सिरोंज ब्यावरा नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक डंपर में जा घुसी। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सुठालिया से करीब 12 किमी दूर ब्यावरा-सिरोंज नेशनल हाईवे 752 बी पर रात 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक डंपर घुस गई, जिससे बाइक में आग लग गई। वहीं, बाइक पर सवार युवक प्रदीप मीणा (28) और मुरारी मीणा (35) गम्भीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायल ग्राम नेवज के रहने वाले हैं और बाइक से ब्यावरा अपने गांव जा रहे थे, उसी दौरान हाईवे में उनकी बाइक डंपर में बाइक जा घुसी, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक में टक्कर के साथ ही आग लग गई। घटना में बाइक जलकर खाक हो गई है। हादसे की सूचना के बाद गंभीर घायल हुए दोनों युवकों को 108 की मदद से ब्यावरा अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।