फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: रीवा कोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल, परिसर खाली, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च अभियान

Thu, 08 Jan 2026 04:37 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है। हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
रीवा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा के नवीन कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से हाईकोर्ट को भेजी गई, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला न्यायाधीश की अनुमति के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे नवीन कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: नर्सिंग होम पंजीयन के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश, हो जाए सतर्क; CMHO ने दी सख्त चेतावनी
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। साथ ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है लेकिन एहतियातन पूरे परिसर को खाली रखा गया है।

फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान और धमकी की सच्चाई की जांच में जुटी हुई हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें