फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: गैस सिलेंडर रिसाव से भड़की आग, मिनटों में जलकर खाक हुआ घर; बाल-बाल बचे परिवार के लोग

Tue, 03 Mar 2026 12:30 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

छोटी गोरगी गांव में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण अचानक भड़की आग ने अफरा-तफरी मचा दी। कुछ ही मिनटों में घर जलकर राख हो गया, हालांकि समय रहते परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक बार फिर गैस सिलेंडर से लगी आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी गोरगी गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रामाश्रय साकेत के घर में अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में पूरा घर जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य नया गैस सिलेंडर लाकर उसे चूल्हे से फिट कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। शुरुआत में रिसाव पर ध्यान नहीं दिया गया लेकिन धीरे-धीरे गैस पूरे कमरे में फैल गई। इसी बीच किसी चिंगारी या आग के संपर्क में आते ही जोरदार आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

विज्ञापन


हालांकि गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग घर से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड वाहन के साथ पहुंचे इंद्र कुमार त्रिपाठी और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

ये भी पढ़ें: Burhanpur News: कंडों की होली, आस्था की ज्वाला; राजपुरा में जनप्रतिनिधियों संग भव्य होलिका दहन
विज्ञापन


घटना स्थल पर गुढ़ थाना पुलिस के साथ रायपुर कर्चुलियान पुलिस भी पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर गैस सिलेंडर के उपयोग में सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस फिटिंग के दौरान किसी भी प्रकार के रिसाव की तुरंत जांच करें और जरा सी भी आशंका होने पर गैस एजेंसी या विशेषज्ञ की मदद लें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें