फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa Borewell Accident: अभी तक बोरवेल से नहीं निकल सका मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM मोहन ने दिए ये निर्देश

Sat, 13 Apr 2024 11:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa Borewell Accident: रीवा जिले में शुक्रवार को छह साल का बच्चा करीब 60 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। घटना दोपहर 3.30 से चार बजे के बीच की है। तब से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद भी बच्चे को अभी तक निकाला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार (12 अप्रैल) को बोरवेल में गिरे छह साल के मासूम को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। कल शाम से लगातार आठ से 10 जेसीबी रात भर से खुदाई कर रही हैं। लेकिन अभी तक बच्चे की कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने की वजह से वह गहराई में चला गया है।

विज्ञापन




बता दें कि रीवा में शुक्रवार शाम एक छह साल का मासूम बोरवेल के गड्ढे में गिरा गया था। बच्चा 60 फीट नीचे जाकर फंस गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

खेत में खेलते समय बोरवेल में गिरा बच्चा
दरअसल, छह वर्षीय मयूर उर्फ मयंक पिता विजय आदिवासी शुक्रवार की शाम करीब चार बजे खेत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह खेत में खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। इसके बाद बच्चे के गिरने की सूचना परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश की वजह से काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


60 फीट गहरा बोरवेल
बताया जा रहा है कि बोरवेल का गड्ढा करीब 60 फीट गहरा है। बच्चा 60 फीट नीचे जा फंसा है। मौके पर ऑक्सीजन सिलेंडर भी लाया गया था। साथ ही गड्ढे में कैमरा डालकर बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। कल शाम में बोरवेल में अंदर फंसे बच्चे की हलचल पता चल रही थी।



कलेक्टर-एसपी तैनात, बनारस से NDRF की टीम पहुंची
वहीं, घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधिक्षक विवेक सिंह मौके पर मौजूद हैं। उनके द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान की निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो जेसीबी के माध्यम से खुदाई का कार्य शुरू करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 25 से 30 फीट खुदाई की जा चुकी है। साथ ही बोरवेल में एक कैमरा भी भेजा गया है, जिससे मयंक के स्वस्थ होने की जानकारी जुटाई जा रही है। जिला प्रशासन ने बनारस से NDRF एक टीम को मौके पर बुलाई है, जिसे रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जा सके। मासूम मयंक को 60 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला जा सके।

बोरवेल में कैमरा भेजकर टीवी स्क्रीन से मयंक को देखने का प्रयास जारी
वहीं, छह वर्षीय मासूम मयंक को 60 फीट गहरे बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाले जाने के प्रयास किए प्रयास लागातार किए जा रहे हैं। रेस्क्यू के दौरान ही अचानक से बारीश का दौर भी शुरू हो गया, जिसके बाद बोरवेल को त्रिपाल से ढक दिया गया है। रेस्क्यू टीम के द्वारा बोरवेल के अंदर कैमरा भेजा गया है, जिसके मध्यम से बाहर लगे टीवी स्क्रीन के माध्यम से मयंक के हलचल का पता लगाया जा रहा है।
 
सीएम मोहन यादव का निर्देश...
बोरवेल में गिरे बच्चे के रेस्क्यू को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल घटना स्थल जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें