फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAIL NEWS : भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की सौगात, हफ्ते में 2 दिन चलेगी एक और ट्रेन

Sun, 28 Jul 2024 07:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। भोपाल से शुक्रवार और रविवार को रात 10:30 बजे चलेगी। तो वहीं रीवा से शनिवार और सोमवार को रात 11 बजे ट्रेन चलेगी। इधर गरीबरथ एक थर्ड एसी एक्स्ट्रा कोच के साथ चलेगी।
विज्ञापन
रेल - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल से रीवा जाने के लिए अभी तक केवल नियमित एक ट्रेन रेवांचल चलाई जा रही है। हालांकि वंदे भारत का विस्तार कर रीवा तक चलाया जा रहा है, लेकिन किराया ज्यादा होने की वजह से लोग इस ट्रेन में ज्यादा सफर नहीं कर रहे हैं। लंबे समय से मांग चल रही है कि रीवा के लिए एक ट्रेन और चलाई जाए। जिससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिल सके। अब भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों के लिए भाजपा सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और उस समय के भाजपा उम्मीदवार जो अब विधायक हैं वो भी मौजूद थे। विंध्य की जनता ने अश्विनी वैष्णव से एक और ट्रेन चलाने की मांग की थी। विंध्य की उस मांग को अब अश्विनी वैष्णव ने पूरा कर दिया है। यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। भोपाल से शुक्रवार और रविवार को रात 10.30 बजे चलेगी। तो वहीं रीवा से शनिवार और सोमवार को रात 11 बजे ट्रेन चलेगी। 
विज्ञापन

विधायक के प्रयास से मिली ट्रेन 
भोपाल से दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी के प्रयास से रीवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया कि विंध्य की जनता भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में बड़ी संख्या में है लिहाजा तीज त्योहार में सभी का आना जाना रहता है और उन्हे रेवांचल में रिजर्वेशन नहीं मिल पाता था जिसके कारण ट्रेन चलाने के लिए प्रयास किया गया और अब वह प्रयास सार्थक साबित हुआ है।

गरीबरथ एक थर्ड एसी एक्स्ट्रा कोच के साथ चलेगी 
 रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात तथा प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के उद्देश्य से अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ टर्मिनेट होने वाली जबलपुर-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस मे थर्ड एसी श्रेणी के एक अतिरिक्त स्थाई कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। ये अतिरिक्त स्थाई कोच गाड़ी संख्या 12187 जबलपुर-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस गरीबरथ एक्सप्रेस में अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से दिनांक 27 जुलाई 2024 को और गाड़ी संख्या 12188 छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस में अपने प्रारम्भिक स्टेशन छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस से दिनांक 28 जुलाई 2024 को गन्तव्य के लिए एक तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का स्थाई कोच लगाया जा रहा है। रेल यात्रियों को थर्ड एसी श्रेणी की अतिरिक्त कुल  81 बर्थ की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें