फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: रील के चक्कर में मौत के मुहाने तक पहुंचा युवक, उफनते झरने से रस्सियों के सहारे निकाला गया बाहर

Mon, 11 May 2026 10:30 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत अतरैला थाना क्षेत्र स्थित टोंस विद्युत जलप्रपात इटमा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर इस जलप्रपात में रील बनाने के चक्कर में एक युवक तेज बहाव के बीच फंस गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत अतरैला थाना क्षेत्र स्थित टोंस विद्युत जलप्रपात इटमा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर इस जलप्रपात में रील बनाने के चक्कर में एक युवक तेज बहाव के बीच फंस गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना 10 मई की सुबह लगभग 11 बजे की है। युवक अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से पानी की तेज धारा के बीच पहुंच गया। अचानक बहाव बढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बीच धारा में फंस गया। पानी का दबाव इतना अधिक था कि युवक बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था और डर के कारण वहीं फंसा रह गया।

पढ़ें: कटनी में मोबाइल शॉप पर धावा, 85 महंगे स्मार्टफोन चोरी; सीसीटीवी में कैद हुए छह बदमाश
विज्ञापन


घटना को देख उसके दोस्तों ने तुरंत स्थानीय लोगों और अतरैला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि टोंस जलप्रपात की मनोरम छवि लोगों को दूर-दूर से आकर्षित करती है। यहां अक्सर लोग घूमने और वीडियो-रील बनाने आते हैं, लेकिन तेज पानी और फिसलन के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज कर जोखिम उठाते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी जान तक चली जाती है। आज भी युवक ने ऐसा ही जोखिम उठाया, जिसके कारण वह बहाव में फंस गया था। इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलप्रपात और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सेल्फी और रील बनाने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें