मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला फोटो के चक्कर में पहाड़ी से 400 फीट नीचे गिर गई। वह अपने पति के साथ क्योटी वॉटरफॉल घूमने आई थी। शनिवार को एसडीईआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया है। इससे पहले शक्रवार शाम को उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण बंद रोक दिया गया था। आज शनिवार को शुरू हुए ऑपरेशन में एसडीईआरएफ टीम का एक सदस्य रस्सी के सहारे नीचे उतरा और फिर शव को ऊपर लाया गया।