फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में पति की मौत के बाद पत्नी ने कर दी स्पर्म को प्रिजर्व करने की डिमांड, अस्पताल में किया हंगामा

Sun, 22 Dec 2024 09:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

एमपी के रीवा में पति की सड़क हादसे में मौत हो गई जिसके बाद पोस्टमार्टम किया जा रहा था तभी पत्नी ने ऐसी डिमांड कर दी कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और पुलिस दोनों हैरान रह गए। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
रीवा में पत्नी की डिमांड ने सबको चौंकाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा में एक पति की मौत के बाद पत्नी ने पुलिस प्रशासन से हैरान कर देने वाली मांग थी। जहां 2 दिन पहले सड़क हादसे में हुई पति की मौत के बाद पत्नी ने रीवा पहुंचने के बाद आवेदन पत्र देकर पति के स्पर्म को प्रिजर्व करने की डिमांड कर डाली, जिसकी वजह से पोस्टमॉर्टम घंटों की देरी के बाद हो पाया। मौत को 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के कारण डॉक्टर्स ने स्पर्म प्रिजर्व करने से हाथ खड़े कर लिए, जिसके बाद पत्नी ने अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


स्पर्म की मांग पर अड़ी रही पत्नी
इस पूरे मामले में डॉक्टर्स का कहना है कि 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के कारण स्पर्म प्रिजर्व करना संभव नहीं होता है। इसके साथ ही रीवा मेडिकल कॉलेज में स्पर्म प्रिजर्व करना की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। जबकि मृतक की पत्नी अपनी इस मांग पर अड़ गई।

सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत
गुरुवार की रात पुलिस लाइन के पास चौराहे में एक बाइक एक्सीडेंट में सीधी जिले की चुरहट निवासी जितेंद्र सिंह गहरवार की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


एक्सपर्ट का कहना है
मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक एक्सपर्ट रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि मृत व्यक्ति के स्पर्म को 24 घंटे के भीतर प्रिजर्व किया जा सकता है। लेकिन इस समय अवधि के बीतने के बाद यह संभव नहीं है। रीवा मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से यह डिमांड पूरी नहीं की जा सकती।

पत्नी ने लगाए लापरवाही के आरोप
मृतक की पत्नी का कहना है कि मैंने पहले ही अपनी डिमांड पुलिस के सामने रख दी थी। लेकिन पूरे मामले में लापरवाही बरती गई। बताया गया कि महज 5 माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। जिस वजह से घटना के बाद से ही पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस मृतक के परिजनों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनाने के लिए राजी हो पाई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें