सीएसपी बोलीं- तमीज से बात करिए
जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ चुरहटा थाने पहुंचे थे। वे एक मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान सीएसपी रितु उपाध्याय से उनकी कहासुनी हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिपाठी ने सीएसपी को “असंवेदनशील औरत” कह दिया। इस पर सीएसपी रितु उपाध्याय ने भी उनसे कहा कि आज तमीज से बात करिए। दोनों के बीच हुई इस बहस से माहौल और ज्यादा गरमा गया। गुस्साए समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें:
एकतरफा प्यार में जीजा बना 'जल्लाद', साली का उजाड़ा परिवार; बच्चों की हत्या की खौफनाक कहानी
विवाद शांत करने की कोशिश करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई में देरी पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की जड़ एक शिकायत पर कार्रवाई में देरी को लेकर थी। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर त्रिपाठी ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया, इस पर सीएसपी ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने की बात कही। इसी पर दोनों के बीच बहस हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता और उनके समर्थकों को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान थाना प्रभारी हाथ जोड़कर नजर आए। भाजपा नेता और महिला सीएसपी के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोला।
ये भी पढ़ें:
लंबा सियासी अनुभव, संघ और PM मोदी के करीबी, जाति समीकरण में भी फिट; ये नेता होगा नया उपराष्ट्रपति?