फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: मऊगंज में मिली लाश की हुई पहचान, सतना का है मृतक चालक; एक दिन पूर्व निकला था घर से

Wed, 31 Dec 2025 09:37 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज में डगडौआ गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ मिले युवक के शव की पहचान सतना निवासी निजी एंबुलेंस चालक के रूप में हुई है। मृतक के शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिलने से पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले में डगडौआ गांव के समीप सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिले युवक के शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान सतना जिले के टिकुरिया टोला निवासी लाला उर्फ सुधीर दहिया के रूप में हुई है, जो सतना जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस चालक था।

पुलिस के अनुसार मृतक 29 दिसंबर को अपने दो साथियों के साथ घर से निकला था। परिजनों को उसने बताया था कि वह रीवा जा रहा है। उसी दिन शाम को रीवा पहुंचने के बाद चोरहटा बायपास पर वह अपने जीजा से मिला, इसके बाद अपने साथियों के साथ वहां से चला गया। अगले दिन 30 दिसंबर को मऊगंज थाना क्षेत्र के डगडौआ गांव के पास सड़क किनारे युवक की लाश पड़ी मिली थी।

शव के शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या का मान रही है। घटना के अगले दिन मृतक के पिता रमेश दहिया मऊगंज पहुंचे और शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र 29 दिसंबर को रीवा जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore: मास्क लगाकर मुख्यमंत्री मिले मरीजों से, मंत्री विजयवर्गीय दिनभर बैठे रहे सोफे पर

मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या किसने और किन कारणों से की। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है और मृतक के साथियों सहित सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें