फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: अमित शाह के रीवा दौरे में बदलाव, अटल पार्क कार्यक्रम रद्द; अब बसावन मामा गोवंश ग्राम पर रहेगा फोकस

Wed, 24 Dec 2025 10:07 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऱीवा

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 दिसंबर के रीवा दौरे में बदलाव हुआ है। अटल पार्क में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम रद्द किया गया। अब वे बसावन मामा गोवंश ग्राम में गोशाला मॉडल देखेंगे और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सुरक्षा-व्यवस्थाओं पर जोर है। 

विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 दिसंबर को प्रस्तावित रीवा दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। शहर के अटल पार्क में प्रस्तावित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब गृह मंत्री का पूरा कार्यक्रम बसावन मामा गोवंश ग्राम और वहां आयोजित किसान सम्मेलन पर केंद्रित रहेगा।

विज्ञापन


दौरे से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर प्रतिभा पाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- अमित शाह का एमपी दौरा: ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट में होंगे शामिल, रीवा से भी देंगे कई सौगात
विज्ञापन


गोशाला का मॉडल देखेंगे, किसानों से करेंगे संवाद
तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह सीधे बसावन मामा गोवंश ग्राम पहुंचेंगे। यहां वे प्राकृतिक खेती के मॉडल और गोशालाओं में किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद परिसर में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री किसानों को जैविक खेती, गोपालन और आय बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन देंगे।

4 लाख सालाना कमाई करने वाला अनोखा गो-अभयारण्य
रीवा का बसावन मामा गोवंश वन्य विहार अपने आप में एक अनूठा और आत्मनिर्भर मॉडल है। करीब 13 से 35 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस गो-अभयारण्य में हजारों निराश्रित गायों को आश्रय मिलता है। यहां गोबर और गोमूत्र से वर्मी कम्पोस्ट, गो-नायल (फिनाइल), हैंडवॉश और टॉयलेट क्लीनर जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इससे अभयारण्य को सालाना करीब 4 लाख रुपये की आय हो रही है, साथ ही स्थानीय ग्रामीणों और स्व-सहायता समूहों को रोजगार भी मिल रहा है।
विज्ञापन


कई दिनों से चल रही तैयारियां
अमित शाह के दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें