फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: तेज रफ्तार ने छीनी 'दहाड़', हनुमना-सीधी मार्ग पर तेंदुए की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

Mon, 13 Oct 2025 05:15 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

हनुमना-सीधी मार्ग पर घोघम पिपराही घाट में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक नर तेंदुए की मौत हो गई। रात में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। सीसीटीवी जांच से वाहन की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद वन विभाग का दल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमना-सीधी मार्ग पर शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसे ने तेंदुए की जान ले ली। घोघम पिपराही घाट पर देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे घायल पड़े तेंदुए को देखा, तो तुरंत पुलिस डायल 112 को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मऊगंज वन परिक्षेत्र के रेंजर नयन तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकुंदपुर टाइगर रिजर्व की टीम को भी तत्काल सूचित किया। रातभर जांच के बाद रविवार सुबह तेंदुए के शव को मुकुंदपुर जू भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें- पांच दिन तक ट्रेन संचालन प्रभावित, 52 ट्रेनों का मार्ग बदला, जानें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर नयन तिवारी ने बताया कि मृत तेंदुआ नर था, जिसकी उम्र लगभग 6 से 7 वर्ष आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि उसकी मौत किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई। विभाग ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके। इस हादसे की सूचना वरिष्ठ अधिकारी डीएफओ सतना और रीवा-मऊगंज के प्रभारी महेंद्र सांडीवाल को भी दी गई। उनकी निगरानी में पूरी कार्यवाही की गई। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में वन्यजीव अक्सर सड़क पार करते हैं, जिससे ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें