फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: घर में झगड़ा हुआ तो मासूम भतीजे का घोंट दिया गला, गर्दन की हड्डी टूटने से रूक गई सांसे

Fri, 28 Nov 2025 07:48 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला रीवा

सार

परिवार की कलह एक बच्चे की मौत का कारण बन गई। ऐसी ही घटना मऊगंज में हुई। जहां आपसी झगड़े से नाराज महिला ने अपने भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबा तिवरियान गांव में करीब एक सप्ताह पहले मिले पांच वर्षीय मासूम लव साकेत उर्फ चौथा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की हत्या किसी अनहोनी या एक्सीडेंट से नहीं, बल्कि परिजनों के बीच चल रही पारिवारिक रंजिश के कारण हुई थी।
विज्ञापन


घटना की शुरुआत 19 नवंबर 2025 को उस वक्त हुई, जब मृतक के दादा राममणि साकेत ने बच्चे के शव को खेत में देखा। पीएम  रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे की मौत गला घुटने, पसली एवं गर्दन की हड्डी टूटने और सांस रुकने से हुई है।

ये पढ़ें: 14 महीने बाद भी नहीं मिली न्याय की किरण, महिला चोरी के मामले में एसपी कार्यालय पहुंची; जांच की मांग
विज्ञापन



पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए तो उन्होंने चौंकाने वाला आरोप लगाया कि परिवार की ही महिला सदस्य सुनैना साकेत पर उनको शक है। परिजनों ने बताया कि सुनैना साकेत के साथ काफी समय से पारिवारिक विवाद और रंजिश चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान तथ्यों के आधार पर सुनैना को हिरासत में लिया और उससे पूुछताछ की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनैना साकेत पति हरीश साकेत (उम्र 24 वर्ष) निवासी ढाबा तिवरियान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला़ ने स्वीकार किया है कि घरेलू विवाद और पारिवारिक अंतरकलह के चलते उसने बच्चे को खेत के पास ले जाकर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा।चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक लव आरोपी महिला का भतीजा लगता था। घर में सभी उसे बेहद प्यार करते थे। लेकिन रिश्तों की जटिलता और निजी कलह ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। हनुमना पुलिस ने कहा कि मामले की विवेचना जारी है। आवश्यकता अनुसार अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें