फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: नशेड़ी युवक का आतंक, आधी रात में नानी और बहन पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Sun, 24 Aug 2025 04:49 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मऊगंज जिले के ग्राम करह में नशेड़ी युवक ओमप्रकाश तिवारी ने आधी रात धारदार हथियार से अपनी नानी रजउआ मिश्रा और बहन अंशु तिवारी पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी भी घायल मिला, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हमले के बाद लगी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे की लत में डूबे युवक ने अपनी ही सगी नानी और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओमप्रकाश तिवारी, ग्राम पोस्ट पहाड़ी निवासी है। उसने अचानक अपनी बहन अंशु तिवारी और वृद्ध नानी रजउआ मिश्रा पर धारदार पहसुल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को मऊगंज के गुरु वशिष्ठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- घर में पड़ा मिला महिला का शव, छोटा बेटा लापता, उसी पर हत्या का शक; पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया था, और वह भी वहां घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो नजारा देखकर हैरान रह गई। दरअसल, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे और बालों पर कंडीशनर पोत रखा था ताकि पुलिस को धोखा दे सके। बावजूद इसके, पुलिस ने उसे काबू में किया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल शाहपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें