फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: परिवार संग मतदान करने पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, बोले- जमाना कह रहा अबकी बार 400 पार

Fri, 26 Apr 2024 02:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

LS Polls: लोकतंत्र के महापर्व में आज प्रत्येक मतदाता अपनी अहम भूमिका निभाने वाला है। जिसमें रीवा लोकसभा सीट में हो रहें मतदान में वोट डालने के लिऐ वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई है। आम जनता के साथ ही जनप्रतिनिधि भी देश में बेहतर लोकतंत्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिऐ पोलिंग बूथों पर वोट डालने जा रहें हैं। रीवा में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल अपने परिवार के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे।

विज्ञापन
परिवार संग मतदान करने पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने परिवार के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हम सभी को जो अधिकार मिला है, उससे एक-एक वोट के दम पर सरकारें बनती है और यदि अच्छी सरकार बनती है तो नक्शा बदल देती हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने देश को यह बताने में सफलता प्राप्त की है कि सरकारें यदि सत्ता का सदुउपयोग करें तो किस तरह से चीजों को सुधारा जा सकता है, इससे शासन कुशासन में क्या क्या अंतर होता है। देश के जनता को ठीक प्रकार से समझाने का काम यदि किसी पार्टी ने किया है तो वह भारतीय जानता पार्टी की सरकार है।

विज्ञापन


फिर एक बार मोदी सरकार: डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार हम नहीं जमाना कह रहा है कि अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार। जानता से वोट करने की अपील करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह चुनाव मोदी जी के हाथों को मजबूत करने वाला चुनाव है। दुनियां समझ रही है कि मोदी जी यदि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश आर्थिक महाशक्ति बनेगा। अमेरिका और चाइना जैसी महा शक्तियां भी हमसे पीछे हो जाएगी और हम इनसे भी आगे पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें