फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चुनावी रंजिश हुई हिंसक, सरपंच और परिवार पर आधी रात को जानलेवा हमला, छह लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 19 May 2025 01:40 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मऊगंज जिले की नाउनकला पंचायत में सोमवार रात एक डरावनी घटना हुई। पंचायत के सरपंच प्रभुनाथ साकेत और उनके परिवार पर हमला कर दिया गया। यह हमला रात लगभग 11:30 बजे हुआ, जिसमें सरपंच समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले की नाउनकला पंचायत में सोमवार रात एक डरावनी घटना हुई। पंचायत के सरपंच प्रभुनाथ साकेत और उनके परिवार पर हमला कर दिया गया। यह हमला रात लगभग 11:30 बजे हुआ, जिसमें सरपंच समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रभुनाथ साकेत ने बताया कि यह हमला पंचायत चुनाव में हारने वाले उनके प्रतिद्वंद्वी जयलाल साकेत ने अपनी दुश्मनी में किया। जयलाल साकेत अपने आधा दर्जन साथियों के साथ सरपंच के घर पर हमला करने आया था। हमलावरों के पास तेज हथियार, लाठी और डंडे थे। हमले में सरपंच के बेटे रमेश कुमार साकेत, गणेश साकेत, इंद्र साकेत, बहू शकुंतला साकेत और नातिन कुसुम साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
 

यह भी पढ़ें: इंदौर में हिन्दू संगठन ने लगाए पोस्टर-धर्म पूछकर व्यापार करना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने कहा कि हमलावरों ने सिर्फ हमला ही नहीं किया, बल्कि घर में जाकर सरकारी कागजात भी खराब किए और कुछ जरूरी कागज अपने साथ ले गए। सरपंच प्रभुनाथ ने बताया कि पहले भी उन्होंने जयलाल साकेत और उसके साथियों की धमकियों की शिकायत थाने में की थी, लेकिन कोई सही कार्रवाई नहीं हुई। अब इस घटना के बाद पुलिस ने थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जगह का निरीक्षण किया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। गांव में इस घटना के बाद तनाव फैल गया है, इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें