फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: नियम विरुद्ध पदस्थापना उजागर होने पर CMO त्रिपाठी तत्काल प्रभाव से हटाए गए, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Tue, 18 Nov 2025 08:22 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मऊगंज जिले की मनगवां व नईगढ़ी नगर परिषदों से सीएमओ हेमंत त्रिपाठी को नियम विरुद्ध नियुक्ति के कारण तत्काल हटाया गया। जांच में फीडर कैडर से बाहर पाए गए। नईगढ़ी में पूजा द्विवेदी, मनगवां में शीतल भलावी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय, मऊगंज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले की नगर परिषद मनगवां और नईगढ़ी में पिछले कई दिनों से चल रहे विवादों और शिकायतों के बीच प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। दोनों नगर परिषदों में तैनात मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हेमंत त्रिपाठी को उनके पदों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। विभागीय जांच में पाया गया कि उनकी नियुक्ति नगरीय प्रशासन के नियमों के विपरीत की गई थी, जिसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल ने आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, हेमंत त्रिपाठी मूलतः नगर निगम रीवा के कर्मचारी हैं और वर्तमान में सहायक परियोजना अधिकारी (पीओ डूडा) के पद पर कार्यरत थे। इसके बावजूद उन्हें मनगवां और नईगढ़ी दोनों नगर परिषदों में सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। विधायक नरेंद्र प्रजापति ने इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए विभाग से जांच की मांग की थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि त्रिपाठी सीएमओ के फीडर कैडर में नहीं आते, इसलिए उनकी दोनों पदस्थापनाएं कानूनी रूप से अमान्य मानी गईं।

ये भी पढ़ें- जनता के दबाव में झुकी सरकार, दो दिन से जारी बंद के बाद ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट फिलहाल रद्द
विज्ञापन


नईगढ़ी नगर परिषद में स्थिति तब और बिगड़ गई जब अध्यक्ष के खिलाफ 12 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि सीएमओ त्रिपाठी अध्यक्ष के पक्ष में बैठक कराने का दबाव बना रहे थे और विशेष रूप से अध्यक्ष के चैंबर में बैठक आयोजित करने की जिद पर अड़े थे। इस मामले को लेकर पार्षदों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर मऊगंज को शिकायत भी सौंपी थी। पार्षदों का कहना था कि व्यक्तिगत खींचतान के कारण नगर परिषद के कार्य गहरे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने हालात को गंभीर मानते हुए दोनों नगर परिषदों के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए। नईगढ़ी नगर परिषद में हेमंत त्रिपाठी का प्रभार हटाकर नगर परिषद कोटर की सीएमओ पूजा द्विवेदी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मनगवां में उनका प्रभार वापस लेते हुए निगम रीवा की सहायक आयुक्त शीतल भलावी को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें