फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: 14 महीने बाद भी नहीं मिली न्याय की किरण, महिला चोरी के मामले में एसपी कार्यालय पहुंची; जांच की मांग

Wed, 26 Nov 2025 10:32 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa: पूनम तिवारी का कहना है कि घटना के कुछ संदिग्धों को लेकर उनके परिवार में लगातार भय और तनाव बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि संदिग्ध उन्हें अभी भी धमकाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी के एक पुराने मामले में लगातार दर-दर भटक रही दुगौली की महिला आखिरकार बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने मजबूर हो गई। रीवा के ग्राम दुगौली निवासी पूनम तिवारी ने बताया कि उनके घर में हुई चोरी को 14 महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज तक पुलिस किसी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। इससे परेशान होकर उन्होंने एसपी को आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


चोरी की वारदात के बाद से दहशत में परिवार
पूनम तिवारी के अनुसार, 30 सितंबर 2024 की सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर एक बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके घर का मुख्य ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती गहने और करीब 40 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए थे। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद उनका परिवार मानसिक रूप से टूट गया है और आर्थिक रूप से भी बड़ी क्षति हुई है।

14 महीनों में कई अधिकारियों के चक्कर, फिर भी कार्रवाई ठप
पीड़िता ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने लगातार उच्चाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। एक अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया, 14 अक्टूबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, इसके बाद 15 अक्टूबर को आईजी रीवा जोन, 21 अक्टूबर को एसडीओपी कार्यालय और 29 अक्टूबर को एसपी जनसुनवाई में भी मामला रखा। इसी के साथ 24 दिसंबर 2024 और 26 अगस्त 2025 को उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) तक मामला पहुंचाया, लेकिन आज तक जांच की रफ्तार धीमी ही रही।
विज्ञापन


पढ़ें: 'मैं आकाशवाणी केंद्र उज्जैन से बोल रहा हूं', आकाशवाणी केंद्र का सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ    

संदिग्धों से खतरे की आशंका, सुरक्षा की भी मांग
पूनम तिवारी का कहना है कि घटना के कुछ संदिग्धों को लेकर उनके परिवार में लगातार भय और तनाव बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि संदिग्ध उन्हें अभी भी धमकाने की कोशिश कर सकते हैं। इस कारण उन्होंने पुलिस से परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता बोली- अब भरोसा सिर्फ पुलिस प्रशासन पर
एसपी को दिए आवेदन में पूनम तिवारी ने जल्द से जल्द निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार करने और उनके परिवार को सुरक्षा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 14 महीने गुजर जाने के बाद भी जब न्याय नहीं मिला, तो एसपी कार्यालय पहुंचकर आवाज उठाना उनका आखिरी रास्ता बचा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें