फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: रामपुर भोथी में विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरे भाइयों के सामने युवक पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला

Mon, 20 Oct 2025 01:59 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज जिले के ग्राम रामपुर भोथी में आपसी विवाद के चलते शिवनाथ और विद्या साकेत ने युवक पवन साकेत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में भर्ती कराय गया है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर भोथी में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पवन साकेत (22) ने अपने चचेरे भाई और मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना 19 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पवन साकेत अपने चचेरे भाई अजीत और अनिल साकेत के साथ गांव से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाबादीन साकेत के घर के पास पहुंचा, उसी दौरान गांव के शिवनाथ साकेत और उसके पिता विद्या साकेत ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पवन ने गाली देने से मना किया, तो दोनों हमलावरों ने पास की बाड़ी से लाठी-डंडे निकालकर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में पवन साकेत के दोनों पैरों के घुटनों और दाहिने हाथ की टिहुनी पर गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें- करंजिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के साथ मौजूद अजीत और अनिल साकेत ने शोर मचाकर किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। रात में परिवहन साधन उपलब्ध न होने के कारण घायल पवन साकेत अगले दिन सुबह 20 अक्टूबर को थाने पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई। प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें