फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा में चार की मौत: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, राखी की खरीदारी कर लौट रहे नाना-दो नातिन समेत चार की गई जान

Fri, 28 Aug 2026 07:19 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में भैरव बाबा मंदिर रोड पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नाना और उनकी दो मासूम नातिनें तथा बाइक सवार एक युवक शामिल हैं। हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। भैरव बाबा मंदिर रोड पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में स्कूटी सवार नाना और उनकी दो मासूम नातिनों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद दो परिवारों में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार चौड़ियार गांव निवासी 58 वर्षीय विंध्यवासिनी तिवारी अपनी पांच वर्षीय नातिन शिवि तिवारी और छह वर्षीय शक्ति तिवारी के साथ स्कूटी से गुढ़ बाजार खरीदारी करने आए थे। खरीदारी के बाद तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

ये भी पढ़ें- भीषण हादसा: कानपुर से इंदौर आ रही बस राजगढ़ जिले में पुल के डिवाइडर से टकरा कर पलटी, पांच की मौत, 12 घायल
विज्ञापन


एक बच्ची ने मौके पर तोड़ा दम
हादसे में पांच वर्षीय शिवि तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन शक्ति तिवारी और नाना विंध्यवासिनी तिवारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक सवार सीधी जिले के मझौली निवासी 22 वर्षीय पंकज सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक पर सवार पंकज के दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि स्कूटी सवार नाना और उनकी दोनों नातिनों के साथ बाइक सवार एक युवक की हादसे में मौत हुई है। बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें