फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: ढाई करोड़ की ठगी के मामले में फर्जी पत्रकार समेत दो गिरफ्तार, कांग्रेस नेता सहित दो अब भी फरार

Fri, 11 Feb 2022 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा में पुलिस ने ढाई करोड़ की ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी तथाकथित पत्रकार है। जबकि कांग्रेस नेता सहित दो आरोपी फरार हैं। एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की बहन ने इन आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। महिला के पति को जेल से बाहर निकालने और मामलों को रफादफा कराने के एवज में महिला से मोटी रकम वसूली है।
 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाई करोड़ की ठगी के मामले में रीवा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की बहन ने चार आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तार एक आरोपी तथाकथित पत्रकार है। मामले में कांग्रेस नेता सहित दो आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीवा के एक वरिष्ठ चिकित्सक की बहन सीमा अग्रवाल ने अमहिया थाने में ढाई करोड़ रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सीमा अग्रवाल के पति के विरुद्ध बैकुंठपुर छत्तीसगढ़ में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दिल्ली में बैठकर आरोपियो नें इन मामलों को रफा-दफा कर निपटारा कराने और पति को जेल से बाहर कराने का प्रलोभन देकर ढाई करोड़ रुपये ठग लिए थे।

बता दें कि सीमा अग्रवाल के पति संजय अग्रवाल छत्तीसगढ़ में ठेकेदार बिल्डर हैं और बीजेपी के नेता हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने सीमा अग्रवाल से मामलों के निपटारे के लिए करोड़ों रुपये की मांग की थी। पुलिस ने इस ठगी में शामिल 4 आरोपियों पर 420 का मामला दर्ज किया है। सोनभद्र निवासी मोहम्मद फरीद और अजय विक्रम सिंह निवासी सुल्तानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक तथाकथित दूरदर्शन का पत्रकार है। ढाई करोड़ रुपये की ठगी मामले में संदीप तिवारी उर्फ पिंटू निवासी सुल्तानपुर और राम आर्य पाठक अभी भी फरार हैं। आरोपी संदीप तिवारी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। संदीप सिह ने एक करोड़ 50 लाख, अजय विक्रम ने 75 लाख रुपए और मोहम्मद फरीद को 25 लाख रुपए देना बताया गया है। अमहिया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें