फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन का नक्शा पास करने के एवज में मांगे थे पैसे

Tue, 19 Apr 2022 05:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा लोकायुक्त ने सीधी जिले के एक पटवारी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त रीवा ने एक पटवारी को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने पीड़ित किसान से जमीन का नक्शा पास करने के एवज में पैसों की मांग की थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृजनंदन दास साकेत  पटवारी प्रभारी हल्का मढ़ा ने सीधी जिले के ग्राम मढ़ा रामपुर नैकिन में रहने वाले कृषक छोटे लाल पटेल  से रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पटवारी पूर्व में किसान से 1000 रुपये किश्त के रूप में ले चुका था। बाकि के पैसे पटवारी अपने रामपुर नैकिन सीधी में स्थित किराए के घर में ले रहा था। पीड़िक किसान की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें