फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: सड़क हादसे में एक भाई और दो बहनों की मौत, 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे छात्र, अनियंत्रित ट्रेलर ने कुचला

Sun, 06 Mar 2022 10:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी हाईवे में एक ट्रेलर ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो चचेरी बहनें अपने भाई के साथ 10वीं की परीक्षा देकर लौट रही थी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रेलर के बाइक को कुचलने के कारण हुआ। घटना जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी स्थित हाईवे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो चचेरी बहनों समेत एक भाई की मौके पर मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना के बाद तीनों छात्रों के सिर कुचल गए थे और तीनों की पहचान मुश्किल हो गया था। हाइवे में एक साथ तीन मौतों से जाम लग गया, वहीं जब घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने चक्काजाम कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही शाहपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची। एसडीओपी सहित अन्य थानों का बल भी मौके पर स्थिति नियंत्रित करने पहुंच गया। पुलिस के काफी समझाने के बाद तीनों शवों को पीएम के लिए मऊगंज अस्पताल भेजा गया था पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ट्रेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

शाहपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बालकेश सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे हनुमना परीक्षा केन्द्र से धरमपुरा गांव निवासी ताज बाबू पुत्र अजान मुल्ला अंसारी (18) अपनी दो चचेरी बहन सुममू अंसारी पुत्री मो. सम्मीद अंसारी (16) और रीनू अंसारी पुत्री शमशेर अली (16) के साथ नेशनल हाईवे 30 के रास्ते घर लौट रहे थे। खटखरी के पास साइकिल सवार अंतिमा पाण्डेय पुत्र गिरीश पाण्डेय (18) और प्रिया साकेत पुत्र रामलोचन साकेत (18) दोनों निवासी हर्डिहाई सामने से जा रही थी, जबकि बगल से ट्रेलर जा रहा था। ऐसे में दोनों के बीच से निकलने की कोशिश की। तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर की तरफ बहक गई। जिससे तीनों गिर गए और ट्रेलर का पहिया चढ़ गया। सिर में पहिया चढ़ने से तीनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम
रीवा-हनुमना फोरलेन हाईवे में बड़े हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदारों को सूचना दी गई। जानकारी के बाद हनुमना एसडीएम अखिलेश सिंह, मऊगंज एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा सहित शाहपुर, मऊगंज, हनुमना थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर करीब 3 घंटे बाद जाम खुलवाया गया। 

साइकिल सवार छात्राओं का इलाज जारी  
बाइक और ट्रेलर के हादसे के दौरान साइकिल सवार अंतिमा पाण्डेय पुत्र गिरीश पाण्डेय (18) और प्रिया साकेत पुत्र रामलोचन साकेत (18) दोनों घायल हो गई थी, जिन्हें पुलिस की मदद से मऊगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्राओं ने ही सड़क हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी पुलिस को दी।  

राजनंदनी पब्लिक स्कूल देवरा के छात्र थे मृतक
परिजनों के अनुसार ताज बाबू, सुममू अंसारी और रीनू अंसारी राजनंदनी पब्लिक स्कूल देवरा के छात्र थे। छात्रों का 10वीं बोर्ड परीक्षा का सेंटर हनुमना था, जिसके चलते वे हाईवे के रास्ते लौट रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें