फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: रीवा की बेटी ने रचा इतिहास, 12वीं कॉमर्स में प्रदेश की टॉप-3 में सानिया गुप्ता, परिवार में जश्न का माहौल

Wed, 15 Apr 2026 06:03 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

बोर्ड परीक्षा परिणाम में रीवा की सानिया गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12वीं कॉमर्स में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
12वीं कॉमर्स में प्रदेश में तीसरे स्थान पर सानिया गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज प्रदेश में घोषित हुए 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में जिले की होनहार छात्रा सानिया गुप्ता ने 12वीं में कॉमर्स संकाय में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया।

विज्ञापन


साधारण परिवार से आने वाली सानिया की सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। उनके पिता एक दुकान में काम करते हैं और सीमित आय में परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद सानिया ने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया और लगातार मेहनत करती रहीं।

ये भी पढ़ें: MP Board 12th Arts Result: कला संकाय में मुरैना की श्रुति और आकाश ने किया टॉप, 500 में से 489 अंक किए हासिल
विज्ञापन


सानिया ने रीवा के एक निजी विद्यालय से पढ़ाई करते हुए रोजाना करीब 10 घंटे तक अध्ययन किया। उनकी अनुशासित दिनचर्या, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें प्रदेश के टॉप विद्यार्थियों में जगह दिलाई।

सानिया की इस उपलब्धि से पूरे रीवा जिले में खुशी का माहौल है। परिवार, रिश्तेदार और शिक्षक सभी उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि सानिया शुरू से ही प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा रही हैं।
विज्ञापन


सानिया की यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें