रीवा जिले में मारपीट की एक घटना को लेकर शाहपुर से पीड़ित व्यक्ति रीवा एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया है। मामला शाहपुर थाना एरिया का है। मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति शाहपुर थाने में गया था, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।
बता दें कि पीड़ित ने शाहपुर स्थानीय पुलिस से थक हारकर मामले की शिकायत को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित बबलू बंसल की उम्र 32 साल है, जो शाहपुर थाने के तहत आने वाले कोठार का है।
ये है मामला?
बबलू बंसल अपने भाई और पत्नी के साथ ससुराल शाहपुर से अपने घर वापस आ रहा था, तभी गांव के राजेश पिता मुन्ना बंसल, राजकुमार पिता समरू बंशल, गंगा बंसल पिता समरू बंसल, संदीप बंसल पिता मुन्ना बंसल और सोनू कसूर सभी निवासी शाहपुर शराब के नशे में उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसका विरोध करने पर बबलू और उसकी पत्नी के साथ धारदार हथियार लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी।
बबलू ने बताया, मारपीट की शिकायत वह शाहपुर थाने में करने गया था। लेकिन शाहपुर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही पुलिस ने गाली-गलौज कर भगा दिया। इससे आहत होकर बबलू ने शाहपुर पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत रीवा एसपी से करने पहुंचा। साथ ही मामले की जांच करवाने की बात कही।