फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: सिंगरौली में करोड़पति पटवारी, EOW के छापे में 7.5 लाख रुपये के गहने और 82 लाख रुपये के मकान का खुलासा

Sun, 22 May 2022 09:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने देवसर तहसील के पटवारी श्यामलाल दुबे के आवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में दबिश दी. छापे में पटवारी के घर से मिले कैश, दस्तावेज और अन्य संपत्तियों की कीमत 4 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
पटवारी के घर करोड़ों की काली कमाई का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के सिंगरौली में एक पटवारी के घर पर आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) के छापे में करोड़ों की काली कमाई का पर्दाफाश हुआ है। शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने देवसर तहसील के पटवारी श्यामलाल दुबे के आवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में दबिश दी. छापे में पटवारी के घर से मिले कैश, दस्तावेज और अन्य संपत्तियों की कीमत 4 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


EOW की रेड में खुलासा हुआ है कि पटवारी का बैढ़न बाजार में 5 हजार स्क्वायर फीट में दो मंजिला आलीशान मकान बना है। इसमें सोलर पैनल के साथ तीन एसी हैं। इसकी अनुमानित कीमत 82 लाख रुपये आंकी गई है। विंध्य नगर मार्ग में श्यामलाल ने दो मंजिला बिल्डिंग बनाकर यहां बाइक का शोरूम बना रखा है, इसकी कीमत 55 लाख रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें