हनुमना तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार को 5000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
हनुमना तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह मरावी को 5000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। नायब तहसीलदार ने जमीन के एक मामले में स्थगन समाप्त करने को लेकर मांगी रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस रीवा को शिकायत मिली थी कि नायब तहसीलदार बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं करता। जमीन के एक मामले में लगे स्टे को खत्म करने के लिए उसने पांच हजार रुपये की मांग की थी। वह पहाड़ी सर्किल में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत है। तहसील कार्यालय में ही उसे रंगेहाथों पकड़ा है। लोकायुक्त को शिकायत में बताया गया था कि नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह मरावी कोई भी काम बिना लेन-देन नहीं करते हैं। शिकायतों की पड़ताल के बाद ट्रैप करने की योजना बनाई गई।