देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके पहले समर्थन मांगने भोपाल पहुंचीं एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने कहा भारत के हृदय पावन मध्य प्रदेश ने मुझे जिस तरह का स्वागत दिया, ये भव्य स्वागत मेरी ज़िंदगी में पहली बार हुआ है। इसे मैं कभी भी भूल नहीं पाऊंगी।
विज्ञापन
1 of 4
बीजपी ने भोपाल में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया
- फोटो : अमर उजाला
समर्थन मांगने भोपाल पहुंचीं एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने कहा भारत के हृदय पावन मध्य प्रदेश ने मुझे जिस तरह का स्वागत दिया, ये भव्य स्वागत मेरी ज़िंदगी में पहली बार हुआ है। इसे मैं कभी भी भूल नहीं पाऊंगी।
विज्ञापन
2 of 4
द्रौपदी मुर्मू ने कहा ये भव्य स्वागत मेरी ज़िंदगी में पहली बार हुआ है। इसे मैं कभी भी भूल नहीं पाऊंगी
- फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को भी नमन करती हूं। मैंने मेरे लिए नहीं, इस देश की जनता को गर्व महसूस कराने के लिए राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के लिए हां भरी। मुर्मू ने कहा कि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। देश की जनता के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए काम करना है। मैं अपने संवैधानिक दायरे में रहकर सेवा करने को तैयार हूं। मुझे खुशी है कि आज संगठन के अलावा दूसरे दल भी मुझे समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं। आप सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4-4 बार मुख्यमंत्री बने हैं। यह राज्य हमारा है इसलिए इस राज्य का सहयोग समर्थन मुझे मिलेगा। लेकिन फिर भी चाहा कि मुझे जाना ही है।
विज्ञापन
3 of 4
शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं कि पहली बार एक जनजातीय आदिवासी महिला द्रौपदी मु
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज आनंद और प्रसन्नता का विषय है। द्रौपदी मुर्मू औपचारिक रूप से राष्ट्रपति नियुक्त होंगी, जिस तरह से कई दल समर्थन कर रहे हैं। शिवसेना ने समर्थन कर दिया, आंध्रप्रदेश में तो सारे के सारे वोट उन्हीं के पक्ष में जा रहे हैं। बीजेपी ने भी समर्थन किया। एक नहीं कई दल समर्थन लगातार करते जा रहे हैं।
शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं कि पहली बार एक जनजातीय आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू जी के जीवन की आप गहराई देखेंगे तो संघर्षों से भरा, संयमपूर्ण और दृढ़-संकल्प वाला रहा है। आपकी जानकारी में होगा उनके पति का स्वर्गवास हुआ, जिसके बाद वे टूटी नहीं। उन्होंने हिम्मत रखी, दो बेटे एक्सीडेंट में चले गए उसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी। शिक्षक रहते हुए फिर वे भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में आईं।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे जनजातीय कलाकार चाहे, वह स्टेट हैंगर पर हो और चाहे यहां हो अभी से नहीं ये
- फोटो : अमर उजाला
सिंह ने कहा कि पहले वे पार्षद रहीं, पार्षद रहने के बाद फिर वे 2004 में विधायक बनीं, 2009 में फिर विधायक बनीं, बीजेडी और बीजेपी की सरकार में मंत्री रहीं। मंत्री पद पर भी उन्होंने बहुत कुशल प्रशासनिक दक्षता दिखाई, फिर 2015 में झारखंड की गवर्नर बनीं। उन्होंने झारखंड के गवर्नर के नाते राज्य सरकार ने एक विधेयक पारित करवा लिया था! उस विधेयक में जनजातीय अधिकारों में कुछ परिवर्तन के जमीन वाले मामले थे उसको उन्होंने रोक दिया। मतलब बीजेपी की सरकार थी फिर भी उन्होंने कहा कि जब तक मैं क्लियर ना हो जाऊं कि इससे जनजातीय समाज का कोई अहित नहीं होगा, मैं क्लियर नहीं करूंगी। और उन्होंने उसे नहीं किया। सरकार को वापस भेज दिया। बड़ी दृढ़ संकल्प वाली महिला हैं।
सिंह ने कहा कि कल यशवंत सिन्हा यहां आए थे। उनके साथ कांग्रेस के लोगों ने अनर्गल बातें की हैं। इसलिए मैं जिक्र कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी तो शुद्ध रूप से अपना काम करती है, लेकिन बेचैनी वहां भी है कि वोट न चले जाएं। उसके बाद बात की जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी वाले किसी को प्रलोभन दे रहे हैं, किसी को खरीदने की बात कर रहे हैं अरे यहां तो पहले से ही इतने वोट हैं कि प्रलोभन का कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता। पूरा देश तो दीदी के साथ खड़ा हुआ है। हमारे जनजातीय कलाकार चाहे, वह स्टेट हैंगर पर हो और चाहे यहां हो अभी से नहीं ये कई घंटों से नाच रहे हैं। क्योंकि इसमें कोई बनावटपन नहीं है सारा हृदय का आनंद है जो, यहां नृत्य के रूप में प्रकट हो रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मध्य प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत विधायक, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।