फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज के रिश्तेदारों को कौड़ियों के दाम जमीनें

Wed, 15 May 2013 01:58 PM IST
भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदारों को सस्ती दरों पर जमीन देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी खबर के अनुसार भोपाल के रहने वाले योगेश पुरस्वानी को आरटीआई के जरिए यह जानकारी प्राप्त हुई है।

योगश का कहना है कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों को महंगी जमीनें बेहद सस्ते दामों में बेची गईं।

आम लोगों को रोहित नगर की जमीन के लिए 2000 रुपए एक स्क्वायर फीट की दर से चुकाने पड़े वहीं सीएम के रिश्तेदारों को यही जमीन 100 रुपए स्क्वायर फीट की दर से दी गई।
विज्ञापन


परस्वानी ने बताया कि वह 1996 में 2100 रुपए की दर से खरीदी गई जमीन के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

तब खरीदी गई जमीन की कई किश्तें चुकाने के बाद इनका अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया था जबकि सीएम के रिश्तेदारों को 2006 के बाद यहां जमीन अलॉट की गई।

पुरस्वानी के अनुसार सीएम चौहान के परिवार के जिन लोगों को सस्ते में जमीन दी गई उनमें रोहित चौहान और उनकी पत्नी रश्मि, सीएम की साली अनीता चौहान व उनका चचेरा भाई प्रद्युम्न चौहान शामिल है।
विज्ञापन


साथ ही रिश्तेदार ब्रजेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सीमा चौहान, ममता चौहान और बलवंत चौहान के नाम पर भी जमीनें बांटी गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें