फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Derails: दिल्ली-मुंबई रूट पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, रेल यातायात बाधित

Thu, 03 Oct 2024 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मध्य प्रदेश के रतलाम के पास एक मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए हैं। इससे रेल यातायात बाधित हुआ है। हादसा दिल्ली-मुंबई रूट पर हुआ है। रेलवे अधिकारी रेल यातायात सुचारु करने के प्रयास में लगे हैं। 
 
विज्ञापन
रतलाम के पास मालगाड़ी के डिब्बे पलट गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रतलाम के पास दिल्ली-मुंबई रूट पर मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा गुरुवार रात का है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई रूट काफी व्यस्त रूट है। हादसे के बाद रेल यातायात बाधित हुआ है। अधिकारी सुधार में जुटे हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो रतलाम यार्ड के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतलाम के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात 9:45 मिनट की बताई जा रही है। मालगाड़ी ज्वलनशील पदार्थ लेकर जा रही थी। इसी दौरान रतलाम में घटला के निकट मालगाड़ी के दो डब्बे बेपटरी हो गए। इनमे से एक डिब्बा पूरी तरह पलटी खा गया। हादसे के बाद दिल्ली मुंबई रेल मार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेक को चालू करने का कार्य शुरू किया। हादसे में अभितक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। 

मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रेलवे यार्ड के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें