पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर-गोंडा खंड पर ब्लॉक के कारण एक ट्रेन प्रभावित होगी। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड के बेलाताल और कुलपहाड़ स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग और कट-कनेक्शन कार्य के चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च 2025 को गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर से होकर चलेगी। इस दौरान ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी।
ये भी पढ़ें-
इंदौर में मेट्रो का सेफ्टी ऑडिट, 80 किमी की स्पीड से चली मेट्रो, एयरपोर्ट के लिए भी सर्वे
इसके अलावा, उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर बेलाताल और कुलपहाड़ स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग और कट-कनेक्शन कार्य के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी—
- 30 मार्च 2025: उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-न्यू ललितपुर टाउन-खजुराहो से चलेगी।
- 31 मार्च 2025: गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खजुराहो-न्यू ललितपुर टाउन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलेगी।
इस दौरान, इन ट्रेनों का सिंघपुर डुमरा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर और निवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट से 55 किमी घटेगी मुंबई की दूरी, नया रूट मिलेगा
गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस को 28 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हरपालपुर स्टेशन के बीच 60 मिनट विलंबित किया जाएगा। पीआरओ मीणा ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान समय और ठहराव सहित अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें।