यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर मुम्बई सेंट्रल से इंदौर के मध्य चलने वाली 09085/09086 मुम्बई सेंट्रल-इंदौर-मंबई तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्तारित किए जा रहे हैं। पहले मुम्बई सेंट्रल-इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर 2025 तक तथा इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 01 जनवरी 2026 तक सप्ताह में तीन-तीन दिन चलाई जा रही थी। अब मुम्बई सेंट्रल-इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी 2026 तक तथा इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी 2026 तक चलाई जाएगी। यह दोनों सप्ताह में तीनी-तीन दिल चलेंगी।
रतलाम रेल मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बतया कि ट्रेन संख्या 09085 मुम्बई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 31 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित है, इसे 30 जनवरी 2026 तक मुम्बई सेंट्रल से प्रति सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुम्बई सेंट्रल तेजस स्पेशल का अंतिम फेरा 01 जनवरी 2026 निर्धारित है, जिसके फेरे 31 जनवरी 2026 तक बढ़ाए गए है। यह ट्रेन इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीनों दिन रात 23.53 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी तथा वापी स्टेशन पर रात 01.47/01.49, सूरत स्टेशन पर 03.28/0331, वड़ोदरा स्टेशन पर सुबह 0510/05.20, दाहोद स्टेशन पर सुबह 07.10/07.12, रतलाम स्टेशन पर सुबह 08.45/08.55, रतलाम, उज्जैन स्टेशन पर सुबह 10.50/1055 आगमन तथा प्रस्थान रहेगा।
ये भी पढ़ें- इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, नानाखेड़ा पुलिस ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार
यह ट्रेन दोपहर 13 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुबंई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीनों दिन इंदौर से शाम 05.00 बजे चलेगी तथा उज्जैन स्टेशन पर शाम 18.20/08.25, रतलाम स्टेशन पर रात 20.05/2010, दाहोद स्टेशन पर रात 21.55/2157, वड़ोदरा स्टेशन पर रात 00.37/0047, सूरत स्टेशन पर रात 2.40/2.45, वापी स्टेशन पर रात 350/3.52, बोरीवली स्टेशन पर सुबह 06.29/6.32 आगमन व प्रस्थान रहेगा एवं दादर (मुंबई) स्टेशन पर सुबह 07.08 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09085/09086 मुम्बई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग 30 दिसम्बर 2025 से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू होगी। ट्रेनों के बारे में अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।